फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: मेधावियों को उच्च शिक्षा के लिए मिलेगी छात्रवृत्ति, ये विद्यार्थी कर सकते हैं आवदेन

Sat, 18 Jul 2020 01:38 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
स्कॉलरशिप (सांकतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मानव संसाधन विकास मंत्रालय माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा 2020 में उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति देगा। इसके लिए विभिन्न वर्गों में निर्धारित अंक पाना अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के लिए चयनित विद्यार्थियों को 3:2:1 के अनुपात में छात्रवृत्ति दी जाएगी। ऐसे विद्यार्थी ही आवेदन कर सकेंगे, जिनके परिवार की वार्षिक आय आठ लाख रुपये से अधिक न हो। 


यहां उपलब्ध है विवरण 

पात्र छात्र-छात्राओं का विवरण मानव संसाधन विकास मंत्रालय की वेबसाइट scholarship.gov.in पर उपलब्ध है। विद्यार्थी वेबसाइट से जानकारी कर सकते हैं। जिन पात्र छात्र-छात्राओं के नाम सूची में नहीं है, वह भी आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही वर्ष 2016, 2017, 2018 और 2019 में छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपनी छात्रवृत्ति के नवीनीकरण के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन किया गया आवेदन ही मान्य होगा। विद्यार्थियों को अपना आधार नंबर, अपने राष्ट्रीयकृत बैंक खाता संख्या से अनिवार्य रूप से लिंक करा लेना चाहिए।

छात्रवृत्ति पाने के लिए ये हैं पात्र 

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में विज्ञान वर्ग में 500 में से 334, वाणिज्य वर्ग में 500 में से 313 और मानविकी (कला) वर्ग में 500 में से 304 से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए पात्र होंगे। इसके साथ परिवार की आय भी देखी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें