यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में बेटियां छाई हुई हैं। आगरा जिले में बेटों की अपेक्षा बेटियां हाईस्कूल में 06.68 फीसदी और हाईस्कूल में 8.42 फीसदी अधिक सफल हुई हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में टॉपर बेटे जरूर रहे हैं पर टॉप टेन में बेटियों की संख्या अधिक रही है।
जिले की टॉप टेन की सूची में इंटरमीडिएट में कुल 12 परीक्षार्थी हैं, इसमें सात छात्राएं और पांच छात्र हैं। हाईस्कूल की टॉप टेन की सूची में 21 परीक्षार्थी हैं, इसमें से 12 छात्राएं और नौ छात्र हैं।
रैंक परीक्षार्थी उत्तीर्ण प्रतिशत स्कूल
रैंक परीक्षार्थी उत्तीर्ण प्रतिशत स्कूल
1. विक्रम सिंह 92.00 आशाराम रामनिवास इंटर कॉलेज, बाह
2. अंशिका बघेल 88.80 मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज, नवामील
3. सोनम शर्मा 88.20 श्री नवल सिंह इंटर कॉलेज, सोनरा, सैंया
4. पल्लवी सोनी 87.60 राजकमल कन्या इंटर कॉलेज, केदार नगर
5. तुलसी तोमर 87.40 बीडीके इंटर कॉलेज, शमसाबाद
6. धीरज शर्मा 87.20 गणपति विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जौनई
7. आशीष कुमार 86.40 श्रीमती ईश्वरदेवी इंटर कॉलेज, रहनकला, एत्मादपुर
8. राधिका शर्मा 86.00 ज्ञान इंटर कॉलेज, जाहरपुरी, दहतोरा
8. वंदना 86.00 बीआरआई इंटर कॉलेज, बिल्हैनी, कबीस
9. निशु राना 85.80 मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज, नवामील
10. सूरज कुमार 85.60 श्री पीतम सिंह इंटर कॉलेज दूरा
10. भूपेंद्र तोमर 85.60 मॉर्निंग रेज इंटर कॉलेज, नवामील