यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा में फिरोजाबाद के छात्र प्रबल प्रताप सिंह ने 92.17 (553/600) फीसदी अंक और इंटर में छात्र प्रियांशू कुमार ने 89 फीसदी (445/500) अंक पाकर जनपद टॉप किया है। जिले में हाईस्कूल में 42048 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इसमें 37232 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। 32390 परीक्षार्थियों को सफलता मिली। इसमें 18047 छात्र और 14343 छात्राएं हैं। इंटरमीडिएट में 35,069 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 32,437 ने परीक्षा दी। 26033 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। इसमें 13876 छात्र और 12156 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं।
टॉप-3 में इन्होंने बनाई जगह
हाईस्कूल में मां वैष्णो देवी इंटर कॉलेज की छात्रा श्रद्धा यादव ने 91.83 फीसदी अंक पाकर जिले में दूसरा और डीआर इंटर कॉलेज शिकोहाबाद के छात्र सुशांत ने 91.67 फीसदी अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया है। इंटर में छात्रा दीप्ती यादव और पायल दूसरे स्थान पर हैं। दोनों ने 88.60 - 88.60 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। अनामिका यादव 88.40 फीसदी अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहे हैं।
इस वर्ष बेहतर रहा परीक्षा परिणाम
इस बार पिछले चार साल में सबसे बेहतर रिजल्ट इस बार रहा। इस बार हाईस्कूल में 87 फीसदी और इंटर में 80.26 फीसदी परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। हाईस्कूल में वर्ष 2020 में 85.10 फीसदी परीक्षा परिणाम रहा था। वहीं इंटरमीडिएट में 2020 में परीक्षा परिणाम 72.29 फीसदी रहा। अच्छा परीक्षा परिणाम आने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी छा गई।
हाईस्कूल टॉप-10 की सूची
- प्रबल प्रताप सिंह - 92.17 फीसदी अंक, श्रीहरेलाल इंटर कॉलेज, शेखूपुर हाथवंत
- श्रद्धा यादव - 91.83 फीसदी अंक, मां वैष्णो देवी इंटर कॉलेज, वैष्णवी नगर
- सुशांत यादव - 91.67 फीसदी अंक, डीआर इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद
- पूजा - 91.50 फीसदी अंक, मां वैष्णो देवी इंटर कॉलेज
- पूजा राजपूत - 91.17 फीसदी अंक, हरिओम तुलसी देवी इंटर कॉलेज, नेपई
- शिवांग यादव - 91.00 फीसदी अंक, पीआरटी इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद
- रुचि कुशवाह - 91.00 फीसदी अंक, पीआरटी इंटर कॉलेज
- भूमिका वर्मा - 90.50 फीसदी अंक, एसबीएम जसराना
- - मिस्बाह हुसैन - 90.50 फीसदी अंक, किड्स कॉर्नर इंटर कॉलेज
- - विवेक यादव - 90.50 फीसदी अंक, पुरातन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शिकोहाबाद
इंटर के टॉप-10 की सूची
- प्रियांशू - 89.00 फीसदी अंक, लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, जसराना
- दीप्ती यादव - 88.60 फीसदी अंक, एसएमएस इंटर कॉलेज, जसराना
- पायल - 88.60 फीसदी अंक, पंडित रामकिशन महाराज इंटर कॉलेज
- अनामिका यादव - 88.40 फीसदी अंक, पीआरटी इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद
- लव कुमार - 87.60 फीसदी अंक लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, जसराना
- पुष्पेंद्र कुमार - 87.40 फीसदी अंक, लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, जसराना
- किरन - 87.20 फीसदी अंक, पीआरटी इंटर कॉलेज
- मनीष कुमार - 87.00 फीसदी अंक, जीएस इंटर कॉलेज, रसूलपर
- मनीष - 87.00 फीसदी अंक, गौरीशंकर इंटर कॉलेज
- विकास कुमार - 87.00 फीसदी अंक, पुरातन सरस्वती विद्या मंदिर
- श्वेता - 87.00 फीसदी अंक, शांतिदेवी लज्जाराम इंटर कॉलेज, मांढ़ई