फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषद से लगेगी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
- नकल पर नकेल कसने का उठाए जा रहे कड़े कदम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में नकल पर नकेल कसने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे है। इस बार परीक्षा में लगने वाले कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा ही लगाई जाएगी। इसके लिए शिक्षकों का डाटा पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है।
बोर्ड परीक्षा के लिए अभी तक परिषद ने तिथियों की घोषणा नहीं की है, लेकिन परीक्षा को लेकर तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं। परीक्षा में अभी तक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी जिला स्तर से ही लगाने का प्रावधान था, लेकिन नकल माफिया पर शिकंजा कसने के लिए इस बार यह व्यवस्था बदल दी गई है। अब कक्ष निरीक्षक भी परिषद के माध्यम से लगाए जाएंगे। इसके लिए परिषद से भेजे गए निर्देशों के बाद शिक्षा विभाग ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी विद्यालयों को पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। जिले में संचालित सभी 256 शासकीय, सहायता प्राप्त एवं वित्त विहीन विद्यालयों के शिक्षकों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकडों की नजर में
कुल बोर्ड परीक्षार्थी-37580
हाईस्कूल के बोर्ड परीक्षार्थी 21069
इंटरमीडिएट के बोर्ड परीक्षार्थी 16517
कक्ष निरीक्षकों की आवश्यकता 1200
बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार कक्ष निरीक्षक परिषद के माध्यम से तैनात किए जाएंगे। इसके लिए सभी विद्यालयों में तैनात शिक्षकों का डाटा पोर्टल पर अपलोड हो रहा है। जल्द ही यह कार्य पूरा कर लिया जाएगा। - एसपी सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें