आगरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा 28 जुलाई को होगी। इसके लिए शाहगंज के राजकीय इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। हाईस्कूल के 252 और इंटरमीडिएट के 291 परीक्षार्थी इसमें शामिल होंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र पाल तोमर ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक और इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में विभिन्न विषयों के परीक्षार्थी शामिल होंगे। केंद्र पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।