फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो परीक्षार्थियों का एक ही रोल नंबर, यूपी बोर्ड ने स्वीकारा- प्रवेश पत्र जारी करने में हुई गलती

Fri, 12 Jun 2020 02:30 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • यूपी बोर्ड ने कहा- गलती से जारी हुए थे दो विद्यार्थियों को एक ही रोल नंबर 
  • अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था
विज्ञापन
छात्र-छात्रा के प्रवेश पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में इंटरमीडिएट के दो परीक्षार्थियों को एक ही रोल नंबर आवंटन करने के मामले में यूपी बोर्ड ने अपनी गलती मान ली है। बोर्ड के अनुसार प्रवेश पत्र जारी करने में गलती हुई है। जांच में सामने आया है कि नॉमिनल रोल (एनआर) में दोनों के रोल नंबर अलग हैं।
विज्ञापन


नॉमिनल रोल के अनुसार ही प्रवेश पत्र जारी होते हैं। इस पर रोल नंबर दर्ज होते हैं। बोर्ड परीक्षा के पहले यह स्कूलों को संशोधन के लिए भी भेजी जाती है अगर कोई गलती होती है तो उस स्कूल उसमें संशोधन भी करते हैं। नॉमिनल रोल पर रोल नंबर के अलावा बच्चे का नाम पिता का नाम आदित जानकारियां होती हैं।


जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह का कहना है कि बोर्ड को दोनों परीक्षार्थियों से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए हैं। दोनों परीक्षार्थियों का परिणाम उनके नाम नॉमिनल रोल पर दर्ज रोल नंबर के अनुसार ही निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अमर उजाला ने प्रमुखता से इस खबर को प्रकाशित किया



लाखन सिंह इंटर कॉलेज बाह के विद्यार्थी कुलदीप और एसजीएसबी गर्ल्स इंटर कॉलेज बरारा की छात्रा आरती का रोल नंबर 0094522 है। दोनों ही परीक्षार्थी प्रवेशपत्र लेकर छूटी हुई प्रायोगिक परीक्षा देने जीआईसी पहुंचे थे। तब इसका खुलासा हुआ। 

अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान लेते हुए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) डॉ. मुकेश अग्रवाल ने डीआईओएस को मामले की जांच समिति बनाकर कराने के निर्देश दिए हैं। इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।

यूपी बोर्डः दो विद्यार्थियों के एक रोल नंबर की गुत्थी सुलझाने में जुटा विभाग, जेडी ने दिए जांच के निर्देश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें