आगरा में इंटरमीडिएट के दो परीक्षार्थियों को एक ही रोल नंबर आवंटन करने के मामले में यूपी बोर्ड ने अपनी गलती मान ली है। बोर्ड के अनुसार प्रवेश पत्र जारी करने में गलती हुई है। जांच में सामने आया है कि नॉमिनल रोल (एनआर) में दोनों के रोल नंबर अलग हैं।
नॉमिनल रोल के अनुसार ही प्रवेश पत्र जारी होते हैं। इस पर रोल नंबर दर्ज होते हैं। बोर्ड परीक्षा के पहले यह स्कूलों को संशोधन के लिए भी भेजी जाती है अगर कोई गलती होती है तो उस स्कूल उसमें संशोधन भी करते हैं। नॉमिनल रोल पर रोल नंबर के अलावा बच्चे का नाम पिता का नाम आदित जानकारियां होती हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह का कहना है कि बोर्ड को दोनों परीक्षार्थियों से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए हैं। दोनों परीक्षार्थियों का परिणाम उनके नाम नॉमिनल रोल पर दर्ज रोल नंबर के अनुसार ही निकाला जाएगा।