फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रवेश बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कोरोना महामारी के दौरान यूपी बोर्ड के राजकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ी है। सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों के विद्यार्थियों ने राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रवेश लिया है। मुख्य वजह इन विद्यालयों में फीस कम होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा 9 और 11 में सीटें भर गई हैं। कक्षा 9 में करीब 225 विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ। गत वर्ष की अपेक्षा संख्या अधिक है। अभी भी करीब 50 फार्म रखे हुए हैं। कक्षा 11 में भी विज्ञान वर्ग में क्षमता से अधिक 140 विद्यार्थियों के प्रवेश हो चुके हैं। कान्वेंट स्कूलों के विद्यार्थियों ने इस वर्ष विद्यालय में प्रवेश लिया है। फीस की वजह से विद्यार्थियों ने स्कूल बदला है। दूसरे विद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
आरबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. यतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उनके यहां वर्ष 2020 में कक्षा 9 में 292 विद्यार्थियों का प्रवेश था, इस वर्ष संख्या 302 हो चुकी है। वहीं कक्षा 11 में गत वर्ष 667 विद्यार्थी पंजीकृत थे, इस बार संख्या 684 हो गई है। अभी भी विद्यार्थी प्रवेश के लिए पहुंच रहे हैं, जबकि प्रवेश की प्रक्रिया 15 सितंबर को बंद हो चुकी है। श्री रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल वशिष्ठ का कहना है कि उनके यहां 15 दिन पहले प्रवेश बंद कर दिए गए थे। सभी सीटें भर गई हैं।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अतुल जैन ने बताया कि गत वर्ष उनके यहां कक्षा 9 में 185 विद्यार्थियों का प्रवेश था, इस वर्ष 240 विद्यार्थियों के प्रवेश हुए हैं। वहीं, कक्षा 11 में गत वर्ष 183 विद्यार्थियों का प्रवेश था, चालू वर्ष में संख्या 225 हो गई है। निजी विद्यालयों को छोड़कर विद्यार्थी यहां पढ़ने के लिए आए हैं।
आगरा। राजकीय व सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश के लिए अभी भी विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। विद्यालय प्रवेश की आखिरी तारीख बढ़ाए जाने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों के प्रवेश लिए जा सकें। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि तारीख बढ़ाने के संबंध में बोर्ड स्तर से निर्णय लिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें