फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board 10th Result: प्रदेश के टॉप-10 छात्रों में आगरा के नितिन और पूनम, जानें 10वीं में प्राप्त की ये रैंक

Tue, 25 Apr 2023 02:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में नितिन और पूनम वर्मा ने यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में जिले में संयुक्त रुप से पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
आगरा टॉपर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। आगरा में नितिन और पूनम वर्मा ने यूपी बोर्ड की हाई स्कूल परीक्षा में यूपी में 9वीं रैंक प्राप्त की है। वहीं जिले में संयुक्त रुप से पहला स्थान हासिल किया है। एसडीएलबीएसएमएसवीजी इंटर कॉलेज फतेहाबाद के छात्र नितिन ने 600 में से 580 अंक प्राप्त किए हैं। वहीं श्रीदेव लाल हायर सैकंडरी  स्कूल दांदनियापुर फतेहाबाद की पूनम वर्मा ने भी इतने ही अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन


वहीं ज्ञान इंटर कालेज जहारपुरी दहतोरा रोड आगरा की छात्रा ने 600 में से 579 अंक प्राप्त कर हाई स्कूल में दूसरी रैंक पाई है। हर्षित सिंह को जिले में तीसरी रैंक मिली है। एसएसएडीजी महाराज इंटर कालेज डौकी के छात्र हर्षित ने 577 अंक प्राप्त किए हैं। संत एसएच आश्रम जी बीआईसी इंटर कालेज के छात्र प्रशांत कुमार ने 575 अंक लेकर जिले में चौथी रैंक प्राप्त की है। सचिन कुमार जिले में पांचवें स्थान पर रहे। जनता इंटर कालेज जगनेर के छात्र सचिन ने  574 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP Board 10th 12th Result Live: यूपी बोर्ड का परिणाम जारी, छात्र इस Link पर रोल नंबर डालकर देखें रिजल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें