अन्य जीते ब्लॉक प्रमुख
- चौमुहां ब्लॉक जमुना देवी शर्मा (निर्दलीय) निर्विरोध, मांट ब्लॉक मंजू देवी (बसपा) निर्विरोध, मथुरा ब्लॉक प्रेमलता (निर्दलीय), गोवर्धन विपिन कुमार निर्दलीय, बलदेव रालोद अनिल भरंगर और राया ब्लॉक प्रमुख चंचल निर्दलीय जीतीं।
भाजपा में आकर दी पटकनी
ब्लॉक प्रमुख के मतदान से एक सप्ताह पहले भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने राया की बीडीसी सदस्य चंचल को भाजपा ज्वाइन कराई थी। वादा किया था कि ब्लॉक प्रमुख बनाएंगे। लेकिन पार्टी ने वादाखिलाफी करके सावित्री पर दांव खेला। नाराज चंचल ने एक वोट से जीत दर्ज संगठन की पूरी तैयारी पर पानी फेर दिया। यही कुछ हाल मथुरा ब्लॉक प्रमुख के उम्मीदवार मुन्नी देवी को जिताने के लिए जुटे ब्रजक्षेत्र महामंत्री नगेंद्र सिकरवार, महानगर अध्यक्ष ने पूरी ताकत झोंक दी थी। यहां भी निर्दलीय प्रेमलता ने भाजपा को पटकनी देकर मथुरा ब्लॉक प्रमुख पर कब्जा कर लिया।
आपसी खींचतान व गुटबाजी से हारी पार्टी
जिले में चार विधायक, दो मंत्री व खुद का सांसद होने के बाद भी करारी हार का कारण भाजपा की आपसी खींचतान और गुटबाजी माना जा रहा है। इससे प्रदेश नेतृत्व यहां के संगठन से खफा हो गया है। पूरे प्रदेश में भाजपा ने जीत का परचम लहराया लेकिन मथुरा में सारी तैयारी धरी की धरी रह गई।
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: जानिए आगरा मंडल में ब्लॉक प्रमुख पद पर कौन रहा 'भारी', देखिए चुनाव के नतीजे