अविश्वास प्रस्ताव में मिली हार
प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो ब्लॉक घिरोर, जागीर और सुल्तानगंज के सपा के ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। अविश्वास प्रस्ताव लाने वालों को भाजपा ने अपना समर्थन दिया। भाजपा के समर्थन से ब्लॉक घिरोर, जागीर और सुल्तानगंज में ब्लॉक प्रमुख भाजपा के चुन लिए गए। इसके बाद से ही ब्लॉक प्रमुख चुनाव की नए सिरे से तैयारी की गई। भाजपा ने नए चेहरों के माध्यम से चुनाव जीत लिया।
जिला पंचायत चुनाव से बदली पटकथा
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में सपा को करारी शिकस्त मिली। पहली बार भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा किया। जिला पंचायत चुनाव के बाद भाजपा ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए मेहनत की। जिला पंचायत चुनाव की तरह ही सपा को ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भी भितरघात का सामना करना पड़ा। हार के बाद सपा नेता एक बार फिर आत्मचिंतन करने में लग गए हैं।
प्रदीप चौहान, जिलाध्यक्ष भाजपा का कहना है कि मैनपुरी की जनता विकास चाहती है, इसलिए यहां के लोगों ने सपा को नकार दिया है। अब जनता भाजपा के साथ खड़ी है।
पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हो, या फिर ब्लॉक प्रमुख का। भाजपा ने इन्हें प्रशासन और पुलिस की दम पर लड़ा है। जनता सबकुछ देख रही है।