अकोला में पर्चा फाड़ने वाले के आरोपी का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
ब्लॉक से तहसील तक सपा करेगी आंदोलन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव में हिंसा के विरोध में सपा 15 जुलाई को ब्लॉक से लेकर तहसीलों तक आंदोलन व धरना-प्रदर्शन करेगी। महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने बताया कि भाजपा ने सत्ता के बल पर लोकतंत्र की हत्या की है। पुलिस व प्रशासन के इशारे पर चुनाव जीता है। उन्होंने कहा आगरा समेत प्रदेश भर में सपा भाजपा की जीत के विरोध में आंदोलन करेगी।
अकोला में पर्चा फाड़ने वाले का स्वागत
अकोला में ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी ताराचंद का नामांकन कक्ष से पर्चा लूटने और फाड़ने के आरोप में मलपुरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार गौरव पुंडीर के स्वागत के फोटो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। भाजपा ब्लॉक प्रमुख रविंद्र उर्फ राजू के साथ गौरव गले में फूल-मालाएं व साफा पहने खड़ा है। पर्चा लूटकर फाड़ने के मामले में एसपी ग्रामीण ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजने का दावा किया था, लेकिन शुक्रवार को निर्विरोध जीते भाजपा प्रत्याशी के स्वागत समारोह में आरोपी मौजूद रहा। उसके फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव: जानिए आगरा मंडल में ब्लॉक प्रमुख पद पर कौन रहा 'भारी', देखिए चुनाव के नतीजे