शिकोहाबाद ब्लॉक प्रमुख पद के लिए तीन में से योगेंद्र सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया। भाजपा की प्रिया यादव और सपा की रूबी यादव के मध्य यहां मुकाबला होगा। जबकि अरांव ब्लॉक में भाजपाई आपस में टकराते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत का मुकाबला भनूपुरा निवासी सचिन यादव के मध्य मुकाबला होगा। मदनपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पुष्पादेवी एवं सरला देवी के मध्य मुकाबला होगा। इसके कारण जिले के छह ब्लॉकों में मुकाबला काफी कड़ा होगा। भाजपा ने जसराना एवं मदनपुर ब्लाक में प्रत्याशी घोषित नहीं किए थे। समाजवादी पार्टी फिरोजाबाद-शिकोहाबाद ब्लॉक में ही प्रत्याशी घोषित कर सकी थी।
मोबाइल ले जाना रहेगा प्रतिबंधित
फिरोजाबाद जिले के छह ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत प्रमुख के चुनाव मतदान एवं मतगणना के दौरान कोई भी मतदाता बीडीसी सदस्य और प्रत्याशी अपने साथ मोबाइल,तरल पदार्थ एवं ज्वलनशील सामिग्री नहीं ले जा सकेगा। मतदान के लिए जाने के दौरान मतदाताओं (बीडीसी) सदस्यों की सघन तलाशी गेट पर ली जाएगी। वहीं प्रशासन सीसीटीवी से निगरानी भी करेगा।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: मुलायम सिंह के गढ़ में आठ ब्लॉक में दाखिल हुए 19 नामांकन, मतदान से होगा फैसला