फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: फिरोजाबाद में नौ पद के लिए 22 प्रत्याशियों के नामांकन, जांच में एक निरस्त, एका से ज्योति किरण की जीत तय

Fri, 09 Jul 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021:  डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने ब्लॉकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नाम वापसी नौ जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होगी। तीन ब्लॉकों में भाजपा के खिलाफ भाजपा समर्थित ही उम्मीदवार मैदान में है। 
 
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: भाजपा समर्थित प्रत्याशी नामांकन के दौरान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले में ब्लॉक पंचायत प्रमुख पद के नामांकन पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दाखिल किए गए। नौ पदों के सापेक्ष 22 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। जांच में एका ब्लॉक में एक नामांकन निरस्त हो गया। इस प्रकार भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह की पत्नी ज्योति किरण का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख बनना तय हो गया है। डीएम चंद्र विजय सिंह, एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने ब्लॉकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नाम वापसी नौ जुलाई को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक होगी। तीन ब्लॉकों में भाजपा के खिलाफ भाजपा समर्थित ही उम्मीदवार मैदान में है। 

विज्ञापन


फिरोजाबाद 
यहां नामांकन के चलते काफी गहमागहमी रही।  भाजपा प्रत्याशी डॉ. लक्ष्मी नारायन यादव, उनके भाई ओमप्रकाश यादव ने एक-एक नामांकन और सपा प्रत्याशी इंद्रपाल सिंह गुर्जर एवं मालती देवी ने नामांकन के दो-दो सेट दाखिल किए। 

टूंडला
टूंडला में भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र कुमार, ख्यालीराम ने नामांकन के दो-दो सेट दाखिल किए और महेश कुमार ने एक सेट दाखिल किया। जांच के बाद महेश कुमार का पर्चा शपथपत्र न लगाने के कारण निरस्त कर दिया गया। सत्येंद्र कुमार, ख्यालीराम ने दो-दो सेट नामांकन दाखिल किए। दोनों पिता-पुत्र हैं। शुक्रवार को किसी एक के नाम वापस लेने के बाद यहां निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख का चयन तय है। सहायक निर्वाचन अधिकारी बीएसए अरविंद पाठक ने बताया कि महेश कुमार का नामांकन प्रमाणपत्र न होने के कारण निरस्त किया गया है।

विज्ञापन

नारखी
ब्लॉक में भाजपा के दो नेताओं की पत्नियों ने नामांकन दाखिल किए। सहायक निर्वाचन अधिकारी पीडी डीआरडीए देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया भाजपा प्रत्याशी रविता पत्नी सुशील चक एवं नीतू सेठ पत्नी जगन सेठ ने नामांकन किए हैं। जांच में दोनों नामांकन सही पाए गए। सूत्रों की मानें तो नीतू सेठ शुक्रवार को अपना नामांकन वापस ले सकती हैं। 

जसराना 
जसराना में भाजपा के जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी की पत्नी संध्या राजपूत ने नामांकन दाखिल किया। वहीं भाजपा के जिला मंत्री संजीव कुमार यादव अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने ब्लॉक पहुंचे। 
हाथवंत 
यहां ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी स्वाति चौहान तथा सुरेशचंद्र ने नामांकन दाखिल किया। शाम को दोनों के नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए। 

एका
ब्लॉक में भाजपा जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह लोधी की पत्नी ज्योति किरण राजपूत और सपा प्रत्याशी चंद्रमुखी निवासी मुस्तफाबाद ने नामांकन दाखिल किया। सीओ एवं अन्य अधिकारी चंद्रमुखी को साथ लेकर गए। सहायक निर्वाचन अधिकारी व डीडीओ राजेश कुमार कुरील ने बताया कि जांच में चंद्रमुखी का नामांकन निरस्त हो गया। ऐसे में ज्योति किरण राजपूत का निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुना जाना तय है। 
विज्ञापन

शिकोहाबाद
शिकोहाबाद ब्लॉक प्रमुख पद के लिए भाजपा प्रत्याशी प्रिया यादव पुत्री विजय कुमार निवासी नसीरपुर ने नामांकन किया। इस पद के लिए सपा से निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख रूबी यादव पत्नी शांति यादव और निर्दलीय प्रत्याशी योगेंद्र सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी गोसपुरा ने नामांकन दाखिल किए। जांच में सभी नामांकन सही मिले। 

अरांव 
अरांव में भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख कमलेश राजपूत ने पार्टी समर्थकों के साथ नामांकन किया। वहीं भनूपुरा निवासी सचिन यादव नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक सिरसागंज गिरीशचंद्र गौतम के अलावा सीओ सिरसागंज फोर्स के साथ मुस्तैद रही।

मदनपुर
मदनपुर में पुष्पा देवी पत्नी नरेशचंद्र निवासी आटेपुर और उरावर निवासी सरला देवी पत्नी समर सिंह ने नामांकन किया। सहायक निर्वाचन अधिकारी एक्सईएन सिंचाई विभाग जितेंद्र कुमार ने बताया जांच के दौरान दोनों नामांकन सही पाए। 

मनमाने ढंग से चंद्रमुखी का नामांकन किया गया निरस्त: सपा 
एका में सपा नेता शिव प्रताप यादव ने आरोप लगाया कि सपा समर्थित प्रत्याशी चंद्रमुखी का नामांकन एक साजिश के तहत प्रशासन ने निरस्त कराया है। इस दौरान उन्हें प्रशासन अपनी गाड़ी में बैठाकर ब्लॉक के अंदर ले गया। नामांकन दाखिल करने के दौरान सभी कागजात नहीं लगाने दिए गए। मनमाने ढंग से नामांकन निरस्त किया है। 

पूर्वमंत्री जयवीर सिंह-प्रभारी मंत्री दिनभर लगाते रहे गणित
सूत्रों की मानें तो गुरुवार सुबह नारखी ब्लॉक में एक गुप्त स्थान पर पूर्वमंत्री जयवीर सिंह और प्रभारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशियों को बुलाया। सभी को मनाने के लिए कई शर्तें तक रखी गई। किसी को पार्टी में प्रदेश में स्थान दिलवाने की बात कही गई, तो किसी को उपब्लॉक प्रमुख पद की कुर्सी दिलाने को कहा। इस दौरान कई दिनों से चुनाव की तैयारी कर रहे प्रत्याशियों ने लाखों रुपये बीडीसी सदस्यों को देने की बात उठाई तो उन्होंने इसकी पूर्ति भी कराने का आश्वासन दिया।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: आगरा में 13 ब्लॉक पर भाजपा का दबदबा, तीन पर होगा मतदान, ये हुए निर्विरोध निर्वाचित
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें