ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: कासगंज में नामांकन दाखिल करने जातीं महिला प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
सोरों ब्लॉक में भाजपा समर्थित उर्मिला देवी पत्नी पूर्व ब्लॉक प्रमुख शैलेष यादव ने नामांकन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, सहकारी ग्राम विकास बैंक के अध्यक्ष पप्पू यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय दुबे, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष बृजेश उपाध्याय, नवल कुलश्रेष्ठ मौजूद रहे। यहीं से सपा समर्थित प्रत्याशी सीमा यादव ने नामांकन दाखिल किया है। सीमा यादव सपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद देवेंद्र सिंह यादव की पत्नी हैं। उनके नामांकन में पूर्व विधायक हसरत उल्ला खां शेरवानी, देवेंद्र लोधी, संजीव यादव, विजय जैन, सचिन यादव मौजूद रहे।
गंजडुंडवारा में भाजपा समर्थित प्रत्याशी शांति देवी ने पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, मुकेश भदौरिया, सुनील सिंह, ओमकार सिंह के साथ नामांकन दाखिल किया। वहीं सपा समर्थित प्रत्याशी रश्मि पालीवाल पत्नी विजेंद्र पालीवाल ने नामांकन दाखिल किया है। निर्दलीय प्रत्याशी मीरा देवी पत्नी आशाराम भी चुनाव मैदान में हैं। सहावर में भाजपा समर्थित प्रत्याशी पूर्व विधायक देवेंद्र प्रताप के बेटे कृष्ण राजपूत ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, श्यामसुंदर गुप्ता, हरिओम वर्मा, शिवकुमार भारद्वाज मौजूद रहे। यहां निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप कुमार भी चुनाव मैदान में हैं।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: आगरा में 13 ब्लॉक पर भाजपा का दबदबा, तीन पर होगा मतदान, ये हुए निर्विरोध निर्वाचित