फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: 75 प्रत्याशियों ने नहीं दिया यूपी विधानसभा चुनाव खर्च का ब्योरा, नौ अप्रैल है अंतिम तारीख

Wed, 06 Apr 2022 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दो दिन में 32 प्रत्याशी खर्चा रजिस्टर जमा कर चुके हैं। वहीं 75  उम्मीदवारों के  खर्च ब्योरे का इंतजार है। नौ अप्रैल को सभी प्रत्याशियों द्वारा जमा किया गया खर्च का ब्योरा सार्वजनिक किया जाएगा।
विज्ञापन
मतदान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा। विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी मंगलवार तक 75  उम्मीदवारों ने चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं दिया है। खर्च का विवरण तैयार करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मंगलवार को छह और प्रत्याशियों ने ब्योरा जमा किया है। अब तक 32 प्रत्याशी खर्च रजिस्टर जमा कर चुके हैं।
विज्ञापन


जिले में नौ विधानसभा क्षेत्रों से 107 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। 40 लाख रुपये अधिकतम चुनाव खर्च की सीमा है। चुनाव खत्म होने के बाद अब अंतिम हिसाब तैयार होकर आयोग में जमा होगा। परंतु आगरा में प्रत्याशी चुनाव खर्च का ब्योरा तैयार करने में हाथ पांव फूल रहे हैं। मुख्य कोषाधिकारी एवं निर्वाचन लेखा प्रभारी बृज बिहारी कुशवाह के अनुसार प्रत्याशी को प्रत्येक आइटम की रेट लिस्ट पहले ही दी जा चुकी थी। उसके आधार पर ही चुनाव में इस्तेमाल वस्तुओं की कीमतें व खर्च तैयार होना है। कई प्रत्याशी ब्योरा नहीं बना पा रहे। इसके कारण दो दिन में सभी का ब्योरा जमा नहीं हो सका है। उन्हें दूसरे दिन भी प्रशिक्षण दिया है।
 
छह प्रत्याशियों ने मंगलवार को ब्योरा जमा किया है। सोमवार के 26 सहित कुल 32 प्रत्याशी खर्च बता चुके हैं। 75 प्रत्याशियों ने ब्योरा नहीं दिया। इनके पास नौ अप्रैल तक मौका है। नौ अप्रैल को सभी प्रत्याशियों के खर्च का ब्योरा सार्वजनिक किया जाएगा। जो ब्योरा जमा नहीं करेंगे उनकी रिपोर्ट जिलाधिकारी के माध्यम से आयोग को भेजी जाएगी। निर्वाचन आयोग ऐसे प्रत्याशियों को तीन साल के लिए डिबार कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें