यूपी चुनाव 2022: बाह विधानसभा में जनसभा संबोधित करते अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने रविवार को आगरा के बाह विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भुला दिया। अटल के गांव बटेश्वर और बाह के लिए भाजपा ने काम नहीं किया। योगी सरकार ने लखनऊ में अटल के नाम से मेडिकल यूनिवर्सिटी खोलने की घोषणा की। हम उसे यूनिवर्सिटी को बटेश्वर में लाएंगे।
अखिलेश यादव बाह से सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा के लिए जनसभा कर रहे थे। उन्होंने बटेश्वर मेले पर भी भाजपा सरकार को घेरा। बोले सरकार बनने पर बटेश्वर के मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इस क्षेत्र में विकास की बहुत जरूरत है। किसान की फसलों को आवारा पशु नष्ट कर रहे हैं। पशुओं की देखरेख के लिए आने वाली धनराशि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। संवाद
पुलिस की गाड़ियों को कबाड़ किया
अखिलेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कोरोना काल में लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिल पाया। डायल 100 को बदल दिया गया। पुलिस की गाड़ियों को कबाड़ कर दिया। टायर बदले न गाड़ियां बदलीं गईं। इस दौरान उन्होंने उन्होंने सिंचाई, पीने के पानी के लिए विशेष योजनाएं बनाने की बात कही।