फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 10वीं के छात्र ने आगरा में ट्रेन से कटकर दी जान, परिवार में मची चीत्कार

Sat, 13 Apr 2024 10:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

किशोर परिवार के साथ किराए पर आगरा के बापू नगर में रहता था। उसने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया इस बारे में अभी कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। 
 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के बरसाना थाना क्षेत्र के मडोकर गांव के किशोर ने आगरा के बिल्लोचपुरा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार सुबह ट्रेन से कटकर जान दे दी ली। किशोर 10वीं कक्षा का छात्र था। वह परिवार के साथ आगरा के बापू नगर में किराए पर रहता था। मथुरा जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। छात्र पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी भी कर रहा था।
विज्ञापन


जुगेंद्र (17) पुत्र बृजेन्द्र, आगरा के बापू नगर में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। बृजेन्द्र के अनुसार, परिवार मूलरूप से बरसाना थाना क्षेत्र के मडोकर गांव का रहने वाला है। वह जूता फैक्ट्री में काम करते हैं। बेटा जुगेंद्र कक्षा 10 में पढ़ रहा था। बृहस्पतिवार रात बेटा साथ में सो रहा था। रात दो बजे नींद खुली तो बेटा जाग रहा था। इस पर वह सो गए। करीब आधा घंटे बाद फिर से जागे तो बेटा लापता था। इधर-उधर तलाश किया, लेकिन पता नहीं लगा। 

खोजबीन करते हुए पुलिस के पास पहुंचे तो पता लगा कि एक किशोर ट्रेन से बिल्लोचपुरा स्टेशन पर कटा है। इस पर मथुरा जीआरपी थाने में संपर्क किया। जीआरपी के द्वारा बताया गया कि शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। वहां जाकर देखा तो मृतक की शिनाख्त बेटे के तौर पर की। बेटा पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। हर रोज दौड़ के लिए तड़के चार बजे जाता था। उसने आत्महत्या क्यों की इस संबंध में कुछ भी जानकारी नहीं है। जीआरपी थाना इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को दे दिया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें