फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: खेत से लौट रहे किसान को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत से परिवार में मचा कोहराम

Thu, 08 Aug 2024 05:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

किसान खेत से घर लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान को गंभीर घायल अवस्था में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाय, जहां  चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के मलावन थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह खेत से लौट रहे किसान की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गांव हरचंदपुर कला निवासी कप्तान सिंह (60) रोज की तरह बृहस्पतिवार को सुबह खेत पर फसल देखने गए थे। वहां से लौट रहे थे। उसी समय राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास काम कर रहे लोगों ने सूचना घर पर दी तो मौके पर पहुंचे परिजन हाईवे की एंबुलेंस से उनको लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्राम प्रधान सुरजीत सिंह ने बताया कि कप्तान की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। अपनी व दूसरों के खेतों में फसल उगाकर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। दो बेटियां व एक छोटा बेटा है। एक बेटी की शादी कर दी और दूसरी बेटी शादी के लिए है। इनका भरण-पोषण करने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें