डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा मोनिका एस. गर्ग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू किए जाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें मुख्य (मेजर) विषय के साथ माइनर इलेक्टिव पेपर की स्थिति स्पष्ट की गई है। छात्र को प्रवेश के समय एक संकाय (कला, विज्ञान, वाणिज्य आदि) का चुनाव करना होगा।
उस संकाय के दो मुख्य विषयों का चुनाव करना होगा। जिसका अध्ययन वह तीन वर्ष (छह सेमेस्टर) तक कर सकता है। तीसरे मुख्य विषय का चुनाव किसी भी संकाय (अपने सहित) से कर सकता है। छात्र द्वितीय व तृतीय वर्ष में मुख्य विषय बदल सकेंगे या फिर उनका क्रम बदल सकेंगे।
एक सेमेस्टर के बाद नहीं होगा बदलाव
छात्र को विश्वविद्यालय/महाविद्यालयों में विषयों की उपलब्धता के आधार पर विषय बदलने की सुविधा होगी, वह एक वर्ष के बाद ही विषय बदल सकेगा, एक सेमेस्टर के बाद नहीं। माइनर इलेक्टिव कोर्स किसी भी विषय का पेपर होगा, न कि पूर्ण विषय।