आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के 2015-17, 2016-18 और 2017-19 सत्र की पुनर्परीक्षाएं दो सितंबर से शुरू होंगी। परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि परीक्षा दो सितंबर से 10 सितंबर तक संचालित होगी।
उन्होंने बताया कि पहली पाली सुबह नौ से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर एक से तीन बजे तक संचालित होगी। बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा में प्रश्नपत्र बहुविकल्पीय होंगे और दो घंटे का समय परीक्षार्थियों को मिलेगा। बीएड प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा परंपरागत प्रणाली से होगी, इसके लिए भी दो घंटे का समय निश्चित है। ब्यूरो
विवि: आज होने वाली परीक्षाएं अब 25, 27 व 28 को
आगरा। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के कारण सोमवार को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश के कारण इस दिन होने वाली डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि 23 अगस्त को आवासीय परिसर संस्थानों में बीबीए, एमबीए, बीए वोकेशनल, बीएससी-एमएससी गृहविज्ञान की परीक्षा थी। इसमें बीबीए, बीसीए, पीजीडीबीएम समेत अन्य की परीक्षा 25 को, बीए वोकेशनल की परीक्षा 28 अगस्त को और बीएससी-एमएससी गृह विज्ञान की परीक्षा 27 अगस्त को होगी। ब्यूरो