फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस गायों के साथ पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली (आगरा)। अछनेरा पुलिस ने रविवार को न्यू दक्षिणी बाईपास से पशुओं से भरा कैंटर पकड़ा। कैंटर में 10 गायें बरामद हुई। पुलिस ने चालक और दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी कुकथला सोनू शर्मा ने बताया कि न्यू दक्षिणी बाईपास के कीठम गांव के समीप वाहन चेकिंग के दौरान कैंटर को रोका। कैंटर सवार तीन लोगों को पकड़ा गया। कैंटर में 10 गायें थीं, जिन्हें सिकंदरा स्थित गोशाला भेज दिया गया है।
कैंटर से दो गड़ासा, काफी मात्रा में रस्सी भी बरामद की गई है। पकड़े गए लोगों में अर्जुन शर्मा निवासी ग्राम महेशपुर थाना बड़गांव जिला सहारनपुर, सादाब निवासी जलालाबाद थाना, भवन, जिला शामली, नदीम निवासी मूसैल जिला सहारनपुर हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें