फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विविः छात्रों के अधूरे परिणाम घोषित किए जा रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से शैक्षणिक सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षाओं का अधूरा परिणाम जारी किया जा रहा है। यूएफएम (नकल) में फंसे कॉलेजों के परिणाम अभी जारी नहीं किए जा रहे हैं। इसके साथ ही परीक्षा शुल्क न जमा करने वाले कॉलेजों के परिणाम भी रोके जा रहे हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक तीन परीक्षाओं के परिणाम जारी किए गए हैं। इसमें बीकॉम वोकेशनल पार्ट-थ्री का परिणाम एक सितंबर को, बीकॉम तृतीय वर्ष का परिणाम चार सितंबर को और बीएससी तृतीय वर्ष का परिणाम सात सितंबर को जारी किया गया। बीएससी तृतीय वर्ष के यूएफएम में फंसे करीब 60 कॉलेजों का परिणाम रुका है। करीब 40 कॉलेज परीक्षा शुल्क न जमा करने वाले हैं। यूएफएम कमेटी तो बना दी गई है, अभी तक उसने प्रकरणों का निस्तारण नहीं किया है। इससे पूरा परिणाम जारी नहीं किया जा रहा है।
परीक्षा शुल्क छात्र-छात्राओं की ओर से जमा कर दिया गया है, कॉलेज लापरवाही कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव का कहना है कि जो परिणाम सभी का तैयार है, कॉलेज जैसे-जैसे परीक्षा शुल्क जमा करते जाएंगे, उनके परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। वहीं, यूएफएम कमेटी के निर्णय के अनुसार इसमें फंसे कॉलेजों का भी परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें