फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मेट्रो: स्टेशनों के 'यूनिक कोड' को मिली मंजूरी, अब इन नामों से भी जाने जाएंगे सभी स्टेशन

Sat, 07 Aug 2021 05:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

यूपी मेट्रो के एमडी कुमार केशव ने बताया कि आगरा मेट्रो के स्टेशन की कोडिंग होने से मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद लोगों को स्टेशन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : @OfficialUPMetro
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेल की तर्ज पर आगरा मेट्रो के सभी स्टेशन नाम के साथ यूनिक कोड भी से जानेंगे। भारतीय रेल सम्मेलन संगठन ने जांच पड़ताल के बाद आगरा मेट्रो के सभी स्टेशनों के यूनिक कोड को मंजूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के एमडी कुमार केशव ने आगरा मेट्रो की स्टेशनों के कोड्स मंजूरी मिलने पर खुशी जाहिर की है।

विज्ञापन


स्टेशनों के लिए यूनिक कोड जारी करने की परंपरा रेलवे ने शुरू की थी, जो अभी तक जारी है। रेलवे के साथ-साथ देश भर में संचालित सभी मेट्रो सेवाओं में भी स्टेशनों के लिए यूनिक कोड का प्रयोग किया जाता है। भारतीय रेल सम्मेलन संगठन द्वारा पूरी जांच इन कोड्स को मंजूरी दी जाती है।
   
यात्रियों को होगी सहूलियत
यूपी मेट्रो के एमडी कुमार केशव ने बताया कि आगरा मेट्रो के स्टेशन की कोडिंग होने से मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद लोगों को स्टेशन में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मेट्रो ट्रेन व स्टेशन परिसर में लगे डिस्प्ले बोर्ड व अन्य जगहों पर इन कोड का प्रयोग किया जाएगा। आगरा मेट्रो के स्टेशनों के यूनिक कोड में अंग्रेजी भाषा चार अक्षरों का प्रयोग किया गया है, जो कि स्टेशन के नाम से ही लिए गए हैं।   
विज्ञापन


ताजनगरी के प्रमुख रेलवे स्टेशन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के लिए ‘AGC’ कोड का प्रयोग किया जाता है, अब आगरा कैंट मेट्रो स्टेशन के लिए ‘AGCM’ कोड का प्रयोग किया जाएगा। वहीं, आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन के लिए AF का प्रयोग किया जाता है, तो वहीं आगरा फोर्ट मेट्रो स्टेशन के लिए AFTM का प्रयोग किया जाएगा। 

प्रथम कॉरिडोर (ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा) के सभी स्टेशन व यूनिक कोड
1.    ताज ईस्ट गेट- TEGT
2.    बसई- BSAM
3.    फतेहाबाद रोड- FTBR
4.    ताजमहल- TJML
5.    आगरा फोर्ट- AFTM
6.    जामा मस्जिद- JMDM
7.    मेडिकल कॉलेज- MDCL
8.    आगरा कॉलेज-AGCL
9.    राजा की मण्डी- RKMM
10.    आर.बी.एस कॉलेज- RBSC
11.    आई. एस. बी. टी.- ISBT
12.    गुरू का ताल- GKTL
13.    सिकंदरा- SKRM
विज्ञापन

द्वितीय कॉरिडोर (आगरा कैंट से कालिंदी विहार) के सभी स्टेशन व यूनिक कोड
 1.    आगरा कैंट- AGCM
2.    सदर बाजार- SDBZ
3.    कलैक्ट्रेट- CLTR
4.    सुभाष पार्क- SBPK
5.    आगरा कॉलेज- AGCL
6.    हरिपर्वत-HRPT
7.    संजय प्लेस-SJPL
8.    एमजी रोड-MGRM
9.    सुल्तानगंज- SGJM
10.    कमलानगर-KLNR
11.    रामबाग- RMBM
12.    फाउंड्री नगर - FDNR
13.    आगरा मण्डी- AGMD
14.    कालिंदी विहार- KLVH
 
भारतीय रेलवे द्वारा देशभर में लगभग 7325 स्टेशनों के लिए यूनिक कोड का प्रयोग किया जाता है। यूनिक कोड के जरिए आसानी से स्टेशनो की पहचान की सकती है। लगभग संचार प्रणाली में ये यूनिक कोड बहुत अहमियत रखते हैं। भारतीय रेल सम्मेलन द्वारा एक बार स्टेशन के कोड को मंजूरी मिल जाती है, तो उसके बाद वो कोड किसी अन्य स्टेशन के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकता।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें