बजट 2021: अधिवक्ता राजकिशोर, अनिल वर्मा और रजनीकांत वर्मा (बायें से दायें)
- फोटो : अमर उजाला
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट पेश कर दिया है। सोमवार को पेश किए गए आम बजट में ताजनगरी के हाथ खाली ही रहे। आगरा के लोगों को बजट से कई उम्मीदें थीं, जो पूरी नहीं हुईं। मध्यम वर्ग के लिए भी कुछ खास नहीं है। हालांकि स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए की गई घोषणा को लोगों ने अच्छा कदम बताया है।
चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) साहिब सत्संगी ने कहा कि इनकम टैक्स रिटर्न के संबंध में सरकार ने बदलाव किया है। अब प्रीफिल रिटर्न मिलेगा, जिसमें कैपिटल गेन और डिविडेंड इनकम लिस्टेड सिक्योरिटी का है, वह प्रीफिल होकर आएगा। इससे रिटर्न को सरलीकरण करने का प्रयास किया गया है। 75 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को अब इनकम टैक्स नहीं भरना पड़ेगा, यह राहत भरा कदम है।
संबंधित खबर- Budget 2021: आम बजट से आम आदमी को झटका, मोबाइल और चार्जर होंगे महंगे
अनिल वर्मा ने कहा कि बजट में प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 64480 करोड़ रुपये आवंटित किए जाने की घोषणा हुई हैं। जो सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं से अतिरिक्त है। सामान्य स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भी बजट बढ़ाया गया है। इससे साफ जाहिर है कि सरकार ने कोरोना काल में सबक लिया और माना स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बजट कम है। यह बजट स्वास्थ्य सेवाओं में प्रगति लगाएगा।
संबंधित खबर- Union Budget 2021: बजट में सेहत पर विशेष ध्यान, वित्त मंत्री ने किया आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का ऐलान
अधिवक्ता राजकिशोर ने कहा कि आम बजट में आगरा के लिए कुछ भी विशेष नहीं है। और न ही यहां उद्योग को बढ़ावा देने के लिए। ताजनगरी में टीटीजेड की बंदिशों के कारण यहां इलेक्ट्रॉनिक इंड्रस्टी लाने की उम्मीद थी। उस पर भी कोई घोषणा नहीं हुई है। मध्यम वर्ग के लिए भी राहत नहीं दी गई है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।