कर दी दूसरी शादी
आरोप है 23 मार्च को पत्नी की शादी उसके मायके वालों ने अपने रिश्तेदार रतन सिंह निवासी लाखापुर थाना बागवाला से साजिश करके लाखापुर के ही रहीसपाल के साथ कर दी। 24 मार्च को पत्नी की शादी दूसरे युवक के साथ बिना तलाक लिए ही कराए जाने की जानकारी मिली तो अन्य लोगों को साथ लेकर मैं ससुराल पहुंचा। वहां जाकर विरोध किया और अपने रुपये व जेवर मांगे। इस पर आरोपियों ने गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
दर्ज कराया मुकदमा
युवक ने पत्नी शशि, सास प्रतिमा, साले देवराज व देशराज, चचिया ससुर प्रमोद कुमार, शादी करने वाले युवक रहीसपाल और साजिश में शामिल रतन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि युवती की शादी दूसरी जगह की गई है। कासगंज के युवक की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।