फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद भी नहीं हो रही अल्ट्रासाउंड जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी।जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के बाद भी अल्ट्रासाउंड मशीन बंद पड़ी है। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। मजबूरी में वह जेब ढीली करके प्राइवेट सेंटरों पर जाकर जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में पिछले चार महीने से रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती है। इसके बाद भी अल्ट्रासाउंड जांच का कार्य नहीं किया जा रहा है। इससे यहां आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष में कई मरीज जांच के लिए पहुंचे लेकिन यहां उनका अल्ट्रासाउंड नहीं किया गया। यहां तैनात कर्मचारियों ने बताया कि अल्ट्रासाउंड जांच का कार्य बंद चल रहा है। इसके बाद अस्पताल से लोग निराश होकर बाहर जांच कराने के लिए चले गए।
डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड की सलाह दी थी। यहां आया तो बताया गया कि अल्ट्रासाउंड हो ही नहीं रहा है। अस्पताल प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
मोहित कुमार, कुरावली
डॉक्टर की सलाह पर अल्ट्रासाउंड कराने आया था। लेकिन यहां रेडियोलॉजिस्ट मौजूद नहीं हैं। इसलिए अब बाहर से ही जांच करानी पड़ेगी।
विकास कटरा समान
पेटदर्द होने पर डॉक्टर ने अल्ट्रसाउंड की सलाह दी। जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड हो नहीं रहा है अब बाहर से ही जांच करानी पड़ेगी।
कृष्णा देवी, पंजाबी कॉलोनी
जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन और डॉक्टर होने के बाद भी जांच नहीं की जा रही है। यह चिंता का विषय है। जिला प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
सोनू, रठेरा
निदेशक ने शिकायत पर दिए थे अल्ट्रासाउंड कराने के निर्देश
निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पीएचसी/सीएचसी डॉ. बीबी मिंह ने भी 26 जून को जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अल्ट्रासाउंड जांच शुरू कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी आज तक जांच शुरू नहीं कराई जा सकी है।
विज्ञापन

अस्पताल में तीन साल से नहीं हो रही है जांच
जिला अस्पताल में पूर्व में रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं थी। जिसके चलते तीन साल से अल्ट्रासाउंड का कार्य बंद चल रहा था। लेकिन फरवरी 2021 से यहां रेडियोलॉजिस्ट की भी तैनाती कर दी गई है इसके बाद भी जांच का कार्य नहीं किया जा रहा है।
अल्ट्रासाउंड मशीन का एक आवश्यक पार्ट खराब है। जिसे विभागीय प्रणाली के तहत खरीदा जा रहा है। विभागीय प्रणाली में समय लगने के कारण पार्ट उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। शीघ्र ही अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की जांच शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद कुमार गर्ग, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें