उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल और रेनबो आईवीएफ ने बुधवार को फिरोजाबाद के गांव मुईनउद्दीनपुर में हेल्थ चेकअप कैंप लगाया। हड्डी, बाल रोग, स्त्री रोग, दांत और आंखों के करीब 150 मरीजों की जांच कर मुफ्त दवा वितरित कीं।
विज्ञापन
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ दुबे ने बताया कि मरीजों में घुटने और कमर दर्द की शिकायत मिली। बाल शल्य चिकित्सक डॉ. राहुल देव शर्मा ने बताया कि बच्चों में शरीर पर फुंसी, चकत्ते और कान की बीमारियां मिलीं। रेनबो आईवीएफ से स्त्री रोग विशेषज्ञ वैशाली ने बताया कि गांव की महिलाएं एनीमिया की शिकार पाई गईं।
दंत रोग विशेषज्ञ समीर भारद्वाज, डॉ. फैजान कादरी, डॉ. अनुराग सिंह ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। हेल्थ चेकअप कैंप में गांव के प्रधान अनुराज सिंह, पंचायत सहायक रीना का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर बिजनेस डेवलपमेंट हेड तरुण मैनी समेत हॉस्पिटल के सदस्यों ने सहयोग किया।