फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल ने लगाया हेल्थ चेकअप कैंप, 150 मरीजों का किया परीक्षण

Thu, 26 Sep 2024 07:34 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी स्थित उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल ने हेल्थ चेकअप कैंप आयोजित किया। इसमें डॉक्टरों ने 150 मरीजों का परीक्षण किया। 
विज्ञापन
उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल ने लगाया हेल्थ चेकअप कैंप - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित उजाला सिग्नस रेनबो हॉस्पिटल और रेनबो आईवीएफ ने बुधवार को फिरोजाबाद के गांव मुईनउद्दीनपुर में हेल्थ चेकअप कैंप लगाया। हड्डी, बाल रोग, स्त्री रोग, दांत और आंखों के करीब 150 मरीजों की जांच कर मुफ्त दवा वितरित कीं। 

विज्ञापन


हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ दुबे ने बताया कि मरीजों में घुटने और कमर दर्द की शिकायत मिली। बाल शल्य चिकित्सक डॉ. राहुल देव शर्मा ने बताया कि बच्चों में शरीर पर फुंसी, चकत्ते और कान की बीमारियां मिलीं। रेनबो आईवीएफ से स्त्री रोग विशेषज्ञ वैशाली ने बताया कि गांव की महिलाएं एनीमिया की शिकार पाई गईं। 

दंत रोग विशेषज्ञ समीर भारद्वाज, डॉ. फैजान कादरी, डॉ. अनुराग सिंह ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया। हेल्थ चेकअप कैंप में गांव के प्रधान अनुराज सिंह, पंचायत सहायक रीना का विशेष योगदान रहा। इस मौके पर बिजनेस डेवलपमेंट हेड तरुण मैनी समेत हॉस्पिटल के सदस्यों ने सहयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें