बद्रीकाश्रम पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने उदयपुर में कन्हैयालाल की निर्मम हत्या को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अगर हमें कोई थप्पड़ मारकर चला जाए और हम चुपचाप बैठे रहें ये अब नहीं चलेगा। उन्होंने यह विवादास्पद बयान शुक्रवार को दावनल कुंड स्थित गोस्वामी भवन में पत्रकारों से वार्ता के दौरान दिया।
उन्होंने कहा कि वे लोग जो देश में अशांति और अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं, वह देश में शांति से रहें और सभी को शांति से रहने दें। मुस्लिम समाज इसी प्रकार से वारदातों को अंजाम देता है तो हिंदू समाज को भी उनसे डटकर मुकाबला करना चाहिए। बहुत दिन हो गए हमें शांति व्यवस्था को संभालते-संभालते। अगर यह लोग एक थप्पड़ हमें मारें तो उन्हें चार थप्पड़ मारो, तभी ऐसे लोग ठीक होंगे।
कानपुर और प्रयागराज में हुए दंगों पर उन्होंने कहा कि इन दंगों का जवाब प्रदेश सरकार ने सही प्रकार से दे दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज अपने बच्चों को धमकाकर रखता है आगे बढ़ने के लिए क्यों प्रेरित नहीं करता। उन्हें डराकर मत रखिए बल्कि वर्तमान हालातों से उन्हें अवगत कराते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें, जिससे बच्चे आगे चलकर देश और राष्ट्र का हित कर सकें।
संतों और धर्मावलंबियों द्वारा बार-बार हिंदुओं को जागृत करने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हिंदू समाज आलस्य के कारण जागृत नहीं हो पा रहा है। हिंदू समाज अगर अब जागृत नहीं हुआ तो बहुत देर हो जाएगी।