फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कोहरे में रोडवेज बसों को दुर्घटना से बचाएगा 'यू', चालक और परिचालकों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Tue, 19 Nov 2024 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

कोहरे में रोडवेज बसों को दुर्घटना से बचाने के लिए निगम ने 'यू' का सहारा लिया है। बसों में आगे सफेद और पीछे की तरफ लाल रंग का रिफ्लेक्टर टेप लगाया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
कोहरा।संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्दी की दस्तक के साथ कोहरा छाने से परिवहन निगम इससे निपटने की तैयारी में लग गया है। कोहरे की वजह से अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं। बसों के आगे और पीछे रिफ्लेक्टर टेप से बड़ा ‘यू’ लिखा जा रहा है। इससे कोहरे में बस के होने का अंदाजा लग जाएगा। अभी किसी भी बस स्टैंड पर रात्रिकालीन बस सेवा पर रोक नहीं लगी है।
विज्ञापन


कोहरे की वजह से बसों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग जाता है। एक-दो दिन से सुबह और रात को कोहरा छाने लगा है। मुरादाबाद, बरेली और देहरादून की तरफ जाने वाली बसों के चालकों को कोहरे से ज्यादा दिक्कत होती है। क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि निगम और अनुबंधित मिलाकर करीब 704 बसों का संचालन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी के साथ दोस्त ने किया गंदा काम, पति बनाता रहा वीडियो...फिर रखी ऐसी शर्त; जीते जी मर गई वो
विज्ञापन



इन सभी बसों पर आगे की तरफ सफेद और पीछे की तरफ लाल रंग का रिफ्लेक्टर टेप लगाया जा रहा है। इस टेप से बड़ा ‘यू’ लिखा जाएगा, जिससे कोहरे में आगे और पीछे से आने वाले वाहनों के चालकों को यह टेप दूर से चमकता नजर आएगा। इसके साथ ही ऑल वेदर बल्ब भी लगाए जा रहे हैं। यह बल्ब मौसम के हिसाब से रंग बदल लेते हैं। अभी किसी भी प्रकार की बसों में कोई कमी नहीं की गई है। हर बस स्टैंड से रात्रिकालीन बस सेवाएं जारी है।
विज्ञापन


सुरक्षित स्थान पर बस रोकने के निर्देश
कोहरा अधिक होने पर चालक या परिचालक को सुरक्षित स्थान पर बस रोकने के निर्देश दिए गए हैं। किसी मार्ग पर अधिक कोहरा मिलने पर चालक या परिचालक पेट्रोल पंप या थाना व चौकी के पास बस को खड़ा कर सकते हैं। इससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कोई सवाल नहीं उठ सकेगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें