फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: माध्यमिक शिक्षा परिषद के 195 विद्यालयों की मान्यता पर संकट, बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने पर रोक

Tue, 19 Nov 2024 10:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मंडल के 190 और जिले के पांच विद्यालयों की मान्यता पर संकट है।  शासन के स्तर से इन्हें बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने पर रोक लगा दी गई है।
 
विज्ञापन
परीक्षा केन्द्र
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा परिषद के मंडल में करीब 190 विद्यालयों की मान्यता पर संकट बना हुआ है। जिले में इन विद्यालयों की संख्या पांच है। सभी की मान्यता संबंधी सुनवाई शासन और संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में चल रही है। शासन के स्तर से इन्हें बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


किसी भी विद्यालय की मान्यता समाप्त करने से पहले उसकी शासन और संयुक्त शिक्षा निदेशक के स्तर से सुनवाई की जाती है। इन विद्यालयों की सूची संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय की तरफ से जारी की गई है। आगरा में 5 विद्यालयों की मान्यता की सुनवाई चल रही है। इनमें शैल राज दिगंबर जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज, अतर सिंह इंटर कॉलेज रजौली, न्यू शेरवुड पी.इंटर कॉलेज राजपुर, चंदा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और सतीश चंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज के शामिल हैं।

ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी के साथ दोस्त ने किया गंदा काम, पति बनाता रहा वीडियो...फिर रखी ऐसी शर्त; जीते जी मर गई वो
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं फिरोजाबाद में 10, मैनपुरी में एक, मथुरा में 4 और एटा के 170 विद्यालयों के नाम है। अधिकतर विद्यालयों की सुनवाई संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर अटकी है। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. आरपी शर्मा ने बताया कि मान्यता के बारे में कई विद्यालयों की सुनवाई की जा रही है। इन सभी की मान्यता के संबंध में जल्द निर्णय कर शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें