Agra Accident News: घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
झरना नाले के पास हुआ हादसा
हादसा खंदौली थाना क्षेत्र के एत्मादपुर रोड स्थित झरना नाले के पास हुआ। यहां दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक पर दो-दो लोग बैठे थे। टक्कर लगने के बाद चारो युवक उछलकर दूर जा गिरे। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।