डीसीपी सिटी सोनम कुमार के मुताबिक न्यू आगरा थाने में निर्भय नगर निवासी पीयूष कुमार पाल ने मोबाइल छीनने की घटना की शिकायत की थी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद से आरोपियों को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें शराब पीने की लत है। इसी वजह से लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
ये भी पढ़ें- UP: पैर की हड्डी टूटने पर जिस डॉक्टर ने किया ऑपरेशन...अब उसे ही देना पड़ा पूरा खर्चा, जानें क्या है पूरा मामला
तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करने पर मारपीट
ट्रांस यमुना क्षेत्र के होली मोहल्ला में सोमवार रात तेज आवाज में डीजे बजाने का विरोध करने पर युवक की लाठी डंडों से पिटाई की गई। टेढ़ी बगिया निवासी बेबी ने बताया कि सोमवार रात साढ़े 11 बजे पड़ोसी दिनेश, नीरज, अंकित, बबलू तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। उनके बेटे संजय ने तेज आवाज में डीजे बजाने से मना किया तो उसे मारा पीटा गया। संजय के गंभीर चोट आईं है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।