फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: चोर-लुटेरों से रहें सावधान...बुजुर्ग महिला के घर से गहने और रुपये चोरी, दूसरी के गले से उड़ाई चेन

Thu, 01 May 2025 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में इन दिनों चोर और लुटेरों से सावधान रहने की जरूरत है। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो वारदातों को अंजाम दिया गया। बुजुर्ग महिला के घर से गहने और रुपये चोरी हो गए। तो वहीं दूसरी महिला के गले से चेन काट ली गई।  

 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में भागवत कथा सुनने गई महिला को तीन महिलाओं ने धक्का-मुक्की कर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। अर्ध बेहोशी होने पर गले से सोने की चेन काट ले गईं। सारी घटना वीडियो कैमरे में कैद हो गई। 
विज्ञापन


खंदारी के सूर्यलोक कॉलोनी निवासी शोभा यादव ने पुलिस को बताया कि उनके घर के बाहर भागवत कथा हो रही थी। भीड़ में आकर तीन महिलाएं धक्का-मुक्की करने लगीं। उन्हें कुछ सुंघा भी दिया। जिससे वह अर्ध बेहोशी की हालत में हो गईं। होश में आने पर देखा तो गले से सोने की चेन कटी हुई थी। न्यू आगरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। महिलाओं की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद


 
विज्ञापन

दूसरी घटना 
 सदर थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर काछीपुरा में बुजुर्ग महिला के घर चोरी हुई। चोर 45 हजार रुपये और लाखों रुपये के जेवर समेट ले गए। एक आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। पुलिस छानबीन कर रही है।

काछीपुरा निवासी कृष्णा शर्मा ने बताया कि वह कमरे में सो रही थीं। बुधवार तड़के करीब 4 बजे एक चोर छत के रास्ते उनके कमरे में घुस आया। संदूक और सूटकेस के लॉक तोड़कर गहने और रुपये चुरा लिए। खटपट की आवाज सुनकर वह जाग गईं। शोर मचाने पर आरोपी मेन गेट खोलकर भाग गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें