आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन के लिफ्ट एरिया में दो युवक एक साथ नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक को तो उसका भाई उठाकर उपचार के लिए ले गया, लेकिन दूसरा युवक वहीं गंभीर घायल अवस्था में पड़ा तड़पता रहा। उसके परिजनों ने जब तक अस्पताल पहुंचाया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
यहां का है मामला
शाहगंज के साकेत कॉलोनी क्षेत्र में निर्माणाधीन भवन के लिफ्ट एरिया में 25 फीट नीचे प्रवेश पचौरी और शुभम अग्रवाल ने जाने कैसे गिर गए। हादसे के बाद प्रवेश पचौरी को उसका भाई आकाश पचौरी अस्पताल में ले गया, जबकि शुभम वहीं पड़ा रहा। बाद में सूचना पर पहुंचे परिजन शुभम को जब तक अस्पताल लेकर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शुभम की मौत हो गई।