फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-टेंपो टकराने से दो पक्ष भिड़े, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। थाना क्षेत्र के ग्राम नाउ की सराय में बृहस्पतिवार की शाम कार से टेंपो के टकरा जाने के बाद दो पक्ष भिड़ गए। मारपीट के साथ इनके बीच जमकर पथराव हुआ। हमले में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आजाद नगर क्षेत्र के शाह नगर बंबा निवासी गुलाब नवी की कार गली में खड़ी थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार की शाम आजाद नगर निवासी तालिब वहां से अपना टेंपो लेकर निकल गया था। टेंपो गुलाब नवी की कार से टकरा गया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इनके बीच लाठी-डंडे चले। इसके बाद दोनों तरफ से पथराव होने लगे। इससे हड़कंप मच गया। पथराव में गुलाब नवी, अरमान, तालिब,नवी और तारिक घायल हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। कार्यवाहक थाना प्रभारी सुनील मलिक ने बताया की दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें