फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहा व्यापारी के घर पड़ोसी ने अपने साथियों साथ की थी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर। कसबा की नई बस्ती में लोहा व्यापारी रामनरेश त्यागी के घर चोरी उनके पड़ोसी ने अपने तीन साथियों के साथ की थी। दो आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। चोरी गए 27 लाख रुपये में से केवल 1.45 लाख रुपये ही बरामद किए है। कुछ जेवरात भी मिले हैं। पुलिस का कहना है कि दो आरोपी फरार हैं। उनके पास बाकी माल और रुपये हैं।
विज्ञापन

25 मार्च को रामनरेश परिवार सहित गांव पूजा कराने गए थे। रात में चोरी हुई। पीड़ित के मुताबिक, घर से 27 लाख रुपये और लाखों के जेवर चोरी किए गए। रिपोर्ट 26 मार्च को दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर खंदौली रोड पर रेलवे पुल के पास दो आरोपियों नवल किशोर उर्फ पुच्ची निवासी नई बस्ती और सोनू निवासी नहरकोठी, एत्मादपुर को गिरफ्तार किया गया।
एसपी आरए सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि नवल किशोर का घर रामनरेश त्यागी के घर के सामने ही है। उसने अपने साथी सोनू, बुढ़िया का ताल निवासी नीरज राणा, राजेंद्र उर्फ घेंटा के साथ मिलकर चोरी की। नवल किशोर ने बाहर से नजर रखी। उसके तीन साथी घर के अंदर गए थे। चोरी के माल में से नवल किशोर और सोनू को एक-एक लाख रुपये और कुछ जेवरात मिले थे, जिसमें से 55 हजार रुपये की खरीदारी कर ली है। बाकी चोरी का माल आरोपी नीरज और राजेंद्र ले गए थे। आरोपी सोनू पर थाना एत्मादपुर में वर्ष 2016 में आबकारी अधिनियम, चोरी के अलावा अन्य दो मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें