मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमती नजर आ रही है। मंगलवार को जिले में मात्र दो कोरोना संक्रमित मिले। दोनों को सीएमओ के आदेश पर होम आइसोलेट किया गया। वहीं जिले के 205 स्थानों पर शिविर लगाकर 8200 लोगों का टीकाकरण किया गया।
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया जिले में कोरोना की रफ्तार थम गई है। मंगलवार को जिले में मात्र दो नए कोरोना संक्रमित मिले। दोनों में किसी प्रकार की लक्षण नहीं दिखे, जिसके बाद दोनों को सीएमओ ने होम आइसोलेट कराया। मंगलवार को पहले से संक्रमित चल रहे तीन लोगों की की जांच रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। सीएमओ ने बताया कि जिले में एक्टिव केस की संख्या 39 है। उन्होंने जिले के लोगों से अपील की कि वे कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करें। सीएमओ ने बताया कि कोरोना की रोकथाम के लिए लगातार टीकाकरण कराया जा रहा है। मंगलवार को जिले के अलग-अलग स्थानों पर 8200 लोगों को टीकाकरण कराया गया है। सीएमओ ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे समय से टीकाकरण कराएं। जिन लोगों ने पहला डोज ले लिया है वे दूसरा डोज भी समय से लें।