फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: धौलपुर हाइवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी इनोवा कार, दो लोगों की मौत

Wed, 20 Sep 2023 07:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में धौलपुर हाइवे पर खड़े ट्रक में पीछे से इनोवा कार घुस गई। टक्कर होने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
Agra News: धौलपुर हाइवे पर खड़े ट्रक में पीछे से घुसी इनोवा कार, दो लोगों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को तेज रफ्तार इनोवा कार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


हादसा सैंया थाना क्षेत्र के तेहरा गांव के पास सुबह करीब सात बजे हुआ। यहां राजस्थान के अजमेर जिले के नगला बाजार निवासी भूषण हरवानी (40) और श्री कृष्ण (35) धौलपुर से अजमेर जा रहे थे। तेहरा गांव के पास हाईवे पर एक ट्रक खड़ा था। उनकी इनोवा कार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। टक्कर होने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। 

यह भी पढ़ेंः- Agra: वृंदावन के होटल में आगरा के व्यापारी ने की आत्महत्या, सुसाइ़ड नोट में जो लिखा हैरान करने वाला है
विज्ञापन
विज्ञापन


कार सावर दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर एसएचओ समरेश सिंह, चौकी प्रभारी अमर राणा पुलिस टीमके साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार में फंसे दोनों युवकों को बाहर निकाला। एम्बुलेंस की मदद से एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां उपचार के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। परिजन को खबर दी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें