मैनपुरी। मंगलवार को जिले में एक शख्स ने हृदयाघात से दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे मरीज की शुगर बढ़ने से मौत हो गई। चार अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया है।
शहर के मोहल्ला सरावग्यान निवासी 63 वर्षीय राजेश कुमार का मंगलवार की सुबह अचानक ब्लड प्रेशर हाई हुआ। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे, रास्ते में उन्हें हार्ट अटैक पड़ा। जिला अस्पताल में उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी तरफ, थाना दन्नाहार क्षेत्र केे गांव नगला सभा निवासी 54 वर्षीय रामप्रवेश शुगर के मरीज थे। मंगलवार की सुबह अचानक उन्हें दिक्कत हुई। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को जिला अस्पताल से हालत बिगड़ने पर चार मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। सीएमएस डॉ. अरविंद कुमार गर्ग ने बताया कि दोनों मरीजों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। परिजन के अनुसार रामप्रवेश शुगर का मरीज थे, जबकि राजेश को हार्ट अटैक पड़ा।
ओपीडी में 655 मरीजों को दिया उपचार
मंगलवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 655 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं, 18 मरीज विभिन्न बीमारियों से पीड़ित होने पर भर्ती कराए गए।