पिनाहट थाना पिढौरा पुलिस व वन विभाग की टीम ने जंगली जानवरो का शिकार कर रहै दो शिकारियो को पकड लिय?
- फोटो : Agra Dehat
पिनाहट (आगरा)। थाना पिढ़ौरा पुलिस व वन विभाग की टीम ने शुक्रवार की शाम वन्य जीवों का शिकार करते दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक लाइसेंसी बंदूक, 60 किलोग्राम मांस, चाकू और बारूद बरामद हुआ है।
थानाध्यक्ष पिढ़ौरा प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे ग्रामीमों की सूचना पर वन विभाग की टीम के साथ पुलिसस ने गगनकी गांव के समीप बीहड़ में दबिश दी। वन्य जीवों का शिकार कर रहे दो लोगों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ करने पर गिरफ्तार व्यक्तियों ने अपना नाम हरी सिह निवासी जानकी गढ़ी, फरैरा थाना बाह और लियाकत अली निवासी ददामई थाना रामगढ़ फिरोजाबाद बताया।
पुलिस ने एक लाइसेसी बंदूक, करीब 60 किलोग्राम मांस, चाकू और करीब 100 ग्राम बारूद व अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की। सूचना पर पहुंचे पशु चिकित्सक पिनाहट डॉ. रविंद्र कुमार दुबे ने आकर मांस की जांच की। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए दोनों व्यक्ति जंगली जानवरों का शिकार कर मांस बेचते थे। दोनों को जेल भेज दिया गया है। मांस को जांच के लिए लैब भेजा गया है।