फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डायरिया और हृदयघात से दो मरीजों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में भर्ती दो मरीजों की डायरिया और हार्टअटैक से मौत हो गई। वहीं 33 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जिसमें से चार को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। यहां ओपीडी में 810 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। इसमें 400 से अधिक बुखार से पीड़ित थे। कुरा थाना क्षेत्र के गांव कुरारी निवासी 65 वर्षीय अतर सिंह को शुक्रवार को हृदयघात पड़ा, परिजनों ने रात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बेवर थाना क्षेत्र के गांव चडुआ निवासी रामेश्वर दयाल के 40 वर्षीय पुत्र बबलू को शुक्रवार को पेटदर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किए गए चार मरीजों में से तीन को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जबकि एक बुखार से पीड़ित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें