फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम को हुआ बड़ा नुकसान, 622 खंभे टूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम को हुआ बड़ा नुकसान, 622 खंभे टूटे
विज्ञापन

25 लाख रुपये होंगे मरम्मत पर खर्च, कई गांवों में आपूर्ति ठप
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। बृहस्पतिवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश ने विद्युत निगम को बड़ा नुकसान पहुंचाया। जिले भर में 622 बिजले के खंभे टूटने से निगम को 25 लाख रुपये की धनहानि हुई है। वहीं बड़ी संख्या में गांवों की आपूर्ति बंद हो गई, जो शनिवार शाम तक चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद पूरे जिले की आपूर्ति बंद हो गई थी। ये आपूर्ति जिले में 622 बिजली के खंभे टूटने के कारण बाधित हुई थी। वहीं शुक्रवार को भी बारिश होने के चलते विद्युत निगम इन खंभों को बदलने का काम शुरू नहीं कर सका। किसी तरह शनिवार को 36 घंटे बाद शहरी क्षेत्र की आपूर्ति विद्युत निगम चालू कराई। इसके बाद अब ग्रामीण क्षेत्र में शनिवार को काम शुरू किया गया। लेकिन इतनी बड़ी संख्या में बिजले के खंभे टूटे होने के चलते शनिवार शाम तक भी सभी गांवों में आपूर्ति चालू नहीं हो सकी। लगभग आधा सैकड़ा गांवों की आपूर्ति चालू होने के लिए कम से एक और दिन का इंतजार करना होगा। इसके बाद ही आपूर्ति जिले भर में सुचारू हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें