फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्लॉट के विवाद में दो पक्षों में संघर्ष, 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र में बृहस्पतिवार को प्लाॅट के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। लाठी-डंडे से हमला करने पर दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा।
विज्ञापन




गांव मढ़ी निवासी सीताराम ने बताया कि साल 2012 में प्रमोद से एक प्लाॅट खरीदा था। प्लाॅट पर कब्जा न करने देने की वजह से बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे विवाद हो गया। मारपीट में सीताराम, उनके भाई राकेश, राजू, सनी और दूसरे पक्ष के प्रमोद व लाखन घायल हो गए। प्रमोद ने बताया कि हमने प्लाॅट नहीं बेचा था। सीताराम जबरन कब्जा कर रहे हैं। थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि प्लॉट से लकड़ी उठाने पर दोनों में मारपीट हुई। मामले में कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें