रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन में दो मालवाहक यान, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच, आठ शयनयान श्रेणी कोच, एक द्वितीय वातानुकूलित कोच और तीन तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। लखनऊ-बांद्रा साप्ताहिक सुपरफास्ट में दो मालवाहक यान, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच, चार शयनयान श्रेणी, एक वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, पांच वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोच लगेंगे।
निर्धारित समय पर बांद्रा से लौटी सुपरफास्ट
कानपुर सेंट्रल-बांद्रा सुपरफास्ट ट्रेन जो बुधवार रात कासगंज से बांद्रा की ओर रवाना हुई। वह ट्रेन शुक्रवार रात 3:10 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पर पहुंची और 3:20 बजे कानपुर की ओर रवाना हुई।
यात्री कबीर प्रताप ने कहा कि लॉकडाउन के बाद लंबे समय से कासगंज से ट्रेन की यात्रा का इंतजार था। अनलॉक में रेलवे ने प्रथम चरण में कासगंज में कोई ट्रेन नहीं दी। अब धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। जिससे यात्रा सहज होगी।
यात्री वरुण चौहान ने कहा कि कानपुर सेंट्रल-बांद्रा ट्रेन के संचालन के बाद और ट्रेनों के संचालन की उम्मीद बढ़ी थी। रेलवे ने अब दो और ट्रेने चलाने का निर्णय लिया है। अब मथुरा-बरेली-कानपुर की ओर यात्रा आसान हो जाएगी।
इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि कुल तीन ट्रेनें वाया कासगंज संचालित की जा रही हैं। एक ट्रेन कानपुर-सेंट्रल बांद्रा दौडने लगी है। जबकि बांद्रा-रामनगर 15 अक्तूबर से और बांद्रा-लखनऊ 17 अक्तूबर से दौड़ने लगेगी।