फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: निमोनिया से पीड़ित दो माह की बच्ची की मौत, सात बच्चे गंभीर हालत में कराए गए भर्ती

Sat, 15 Jun 2024 04:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में निमोनिया से पीड़ित दो माह की बच्ची की मौत हो गई। जबकि, सात बच्चे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए। 
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बीमारियों से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी के बीच डायरिया और बुखार के मरीजों के साथ ही बच्चे निमोनिया की चपेट में भी आ रहे हैं। शनिवार को जिला अस्पताल पहुंची एक दो माह की बच्ची की निमोनिया की दिक्कत के चलते मौत हो गई। वहीं सात बच्चों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


शनिवार को सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। जिला अस्पताल की ओपीडी में 996 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। 33 मरीज भर्ती कराए गए। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव बरधनियां निवासी जयराम की दो माह की पुत्री अराधना को पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की दिक्कत थी। 

परिजन गंभीर हालत में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में बुखार, डायरिया, पेटदर्द और निमोनिया से पीड़ित सात बच्चे भर्ती कराए गए। दो बच्चों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। 
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि बच्ची को अंतिम सांसों में ही अस्पताल लाया गया था। यहां उसे हर संभव उपचार देकर बचाने की कोशिश की गई लेकिन उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें