मथुरा के चौमुहां क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह आगरा-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। आम्रपाली के पास मथुरा की ओर से तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में किशोर समेत दो की मौत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार 10 फीट ऊपर तक हवा में उछल गए। हादसे के बाद कार भी कुछ दूर जाकर पलट गई। इसमें कार सवार चार युवक घायल हो गए। हालांकि भीड़ को देख चारों मौके से भाग गए।
मृतकों की शिनाख्त वेदपाल पुत्र सोरन सिंह व 14 वर्षीय सागर पुत्र दिनेश के रूप में हुई है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची लोगों को शांत कराकर मार्ग सुचारू करवाया।