फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले से दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/टूंडला। आवारा गोवंश लोगों की जान के लिए खतरा बनते जा रहा हैं। शनिवार को गुदाऊ गांव में सांड़ के हमले से एक वृद्ध और टूंडला के ठार गांव में वृद्धा घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

लाइनपार थाना क्षेत्र के गांव गुदाऊ निवासी राजपति(60) के घर में शुक्रवार रात सांड़ घुस आया था। राजपति उसे भगा रहे थे तभी सांड़ ने हमला कर दिया। आवाज सुनकर परिजन जागे और सांड़ को भगाया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल वृद्ध को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर आए। यहां हालत गंभीर होने पर निजी अस्पताल ले गए।
वहीं शनिवार सुबह थाना नगला सिंघी के गांव ठार मवासी में गंगादेवी (80) खेतों पर जा रही थी। रास्ते में सांड़ ने उन्हें पटक दिया। इससे वृद्धा के दोनों पैरों में काफी चोट आने के साथ बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें