यूपी में अलीगढ़ के बाजीदपुर से महोबा जा रहा कैंटर मलावन के मधूपुरा समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कैंटर सवार तीन साल की मासूम बच्ची समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि कैंटर में सवार 41 लोग घायल हो गए। अलीगढ के बाजीदपुर में लाला का ईंट भट्ठा है। जहां महोबा थाना श्रीनगर के गांव बिलाखी निवासी करीब 70 श्रमिक मजदूरी करते हैं।
काम समाप्त होने के बाद बुधवार रात को सभी मजदूर कैंटर में सवार होकर घर लौट रहे थे। देर रात कैंटर चालक नूरआलम निवासी अतरौली अलीगढ़ वाहन लेकर मलावन क्षेत्र के मधूपुरा समीप पहुंचा था।
विज्ञापन
Trending Videos
घ्ाायल
- फोटो : अमर उजाला
उसी समय अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। अचानक कैंटर पलटने से उसमें सवार सभी लोग नीचे दब गए। घटना को देख मौके पर राहगीरो की भीड़ ने सभी को बाहर निकाला।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने दस लोगों को गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया।
उपचार के दौरान भारती (3) पुत्री मिहीलाल और गनेशी (40) पत्नी उमरावसिंह निवासी बिलखी थाना श्रीनगर महोबा को आगरा में भर्ती कराया था। जहां उनकी उपचार के वक्त मौत हो गई।